12:39:00 PM
कुछ खास एप के जरिए बजट फोन में मार्शमेलो जैसे फीचर हासिल किए जा सकते हैं। एप और फोन फिंगरप्रिंट  से लॉक करना हो या फिर व्हाट्सएप या फेसबुक पर मौजूद किसी लिंक को बिना ब्राउजर में जाए खोलना हो, ये सभी फीचर एप से हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में अधिक रैम खर्च करने वाले एप को मार्शमेलो यूजर की तरह ऑटोमेटिकली बंद कर सकते हैं। 



फिंगरप्रिंट स्कैनर एप
एंड्रॉयड मार्शमेलो में फोन के अलावा एप को भी फिंगरप्रिंट से लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से यह बेहतरीन फीचर है। गूगल प्ले पर मौजूद आईसीयू अनलॉक फिंगरप्रिंट स्कैनर एप के जरिए बजट फोन में भी फिंगरप्रिंट की सुविधा पा सकते हैं। यह एप्लीकेशन कैमरा को फिंगरप्रिंट स्कैनर में तब्दील कर देती है। इस एप को गूगल प्ले पर 3.8 रेटिंग मिली है। एक लाख से अधिक बार इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा चुका है।



स्मार्टलिंक से डाटा और समय बचाएं

एंड्रॉयड मार्शमेलो में स्मार्टलिंक का फीचर है। इसके जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक जैसी एप पर कोई व्यक्ति लिंक भेजता है तो उसे ब्राउजर में जाए बिना खोल सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजी और यूजर उस लिंक पर क्लिक करेगा तो व्हाट्सएप छोड़े बिना वह लिंक बैकग्राउंड में खुल जाएगी। इसके बाद बैक  बटन दबाने पर वह फिर से व्हाट्सएप में पहुंच जाएगा। इससे डाटा और समय की बचत होगी। मार्शमेलो ओएस के इस फीचर का इस्तेमाल बाकी लोग भी कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से लिंक बबलब्राउजर नाम की एप डाउनलोड करनी होगी। एप डाउनलोड करने के बाद कोई भी लिंक क्लिक करेंगे तो उसे लिंक बबल के साथ खोलने का विकल्प आएगा। पहली बार इस एप पर लिंक खोलने के बाद बाकी सभी लिंक बिना पूछे बैकग्राउंड में खुल जाएंगी।  

उपयोग होने पर खुद बंद होंगी एप


एंड्रॉयड मार्शमेलो में एक खास फीचर यह है कि जब कोई एप इस्तेमाल नहीं की जा रही है तो यह उसे अपने आप स्लीप मोड में भेज देता है। इससे फोन में रैम और बैटरी दोनों की बचत होती है। गूगल के मुताबिक मार्शमेलो के इस फीचर से बैटरी की क्षमता बढ़ेगी। प्ले स्टोर पर मौजूद टास्क मैनेजर  एप यही काम करती है। बिना मार्शमेलो भी इस एप के जरिए रैम और बैटरी बचाई जा सकती है। फोन की स्क्रीन बंद होने पर यह अपने आप बैकग्राउंड में चलने वाली एप को बंद कर देती है। यह फोन अनलॉक होने पर भी बैकग्राउंड में चलने वाली ऐसी एप को खुद बंद कर देती है जो अधिक रैम का इस्तेमाल करती हैं। यह एप पांच लाख से अधिक बार इंस्टॉल की जा चुकी है। इसे प्ले स्टोर पर4.2 रेटिंग मिली है।

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...