10:10:00 PM
1


मौसम में यह बदलाव भयानक और अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ है इरिक होल्थस, मौसम विशेषज्ञ


आपने अक्सर सुना होगा कि धरती का उत्तरी ध्रुव बर्फ से ढका रहता है। तस्वीरों में भी आपने ऐसा ही कुछ देखा होगा। लेकिन आपको जान कर ये हैरानी होगी कि अब ये इलाका इस्तांबुल जितना गर्म होने जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि इस हफ्ते उत्तरी ध्रुव का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। यानी हमेशा बर्फ से जमे रहने वाले इस इलाके में शिकागोवियना और इस्तांबुल से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। जलवायु परिवर्तन के खतरे को ये एक उदाहरण मात्र है। ये कितना बड़ा खतरा है इस बात से भी समझा सकता है कि 70 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा।


  •  -30 से -35 डिग्री सेल्सियस तापमान यहां पर सामान्य दिनों में होता है
  • 35 डिग्री का इजाफा होगा तापमान में तूफान के चलते इस हफ्ते 
  • पश्चिमी देशों में तेजी से हो रहा है जलवायु परिवर्तन
  • 1948 के बाद तीसरी बार शून्य से ज्यादा हुआ पारा


गर्म हवाओं से बदला तापमान

इन दिनों ब्रिटेनस्कॉटलैंड और आयरलैंड में भयानक तूफान आया है। वहां तेज हवाएं चली हैं और भारी बारिश हुई है। अमेरिका के डलास में भी बवंडर आए हैं। इस तूफान से बनीं गर्म हवाएं ध्रुव पर पहुंचेंगीजिससे वहां के तापमान में जबरदस्त बदलाव होगा। यह अंटार्कटिक पर आने वाले सबसे बड़े तूफानों में से एक है। इस तूफान के चलते 230 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चल रही हैं। 



असामान्य मौसम की मार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आर्कटिक में तापमान में उतार-चढ़ाव सामान्य हैलेकिन यह बदलाव का चरम है। मौसम में असामान्य बदलाव के चलते पहले ही यूरोप और पूर्वी अमेरिका में इस साल सर्दी के मौसम में तापमान बेहद ज्यादा है। वहीं दक्षिण अमेरिका में भारी बारिश हो रही है। 

1 comments:

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...