4:20:00 PM

 
  1. 42 अरब मैसेज हर रोज भेजे जा रहे
  2. 1.6 अरब फोटो रोज की जाती हैं शेयर 
  3. 25 करोड़ वीडियो रोज होते शेयर 
  4. 01 अरब ग्रुप पूरे विश्व में बने व्हाट्सएप पर 

मोबाइल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के विश्वभर में एक अरब यूजर हो गए हैं। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने इस मौके पर अपनी टीम को बधाई दी। जुकरबर्ग ने कहा कि दुनिया में ऐसी बहुत कम सेवाएं हैं जिनको 100 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप के सफर पर एक नजर:
 
 

हर सात में एक व्यक्ति कर रहा वाट्सएप का इस्तेमाल

कंपनी का कहना है कि इस सर्विस का इस्तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब पूरे विश्व में हर सात में से एक व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर रहा है। 
 

भारत में दस करोड़ यूजर

भारत में तेजी से व्हाट्सएप का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इस समय भारत में दस करोड़ यूजर हैं। साथ ही ब्राजील और रूस में भी तेजी से व्हाट्सएप उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। 


 

भारतीय फोटो शेयरिंग में आगे 

कंपनी की माने तो किसी देश के मुकाबले भारत में व्हाट्सएप से सबसे अधिक तस्वीरें साझा की जाती हैं। भारत के अलावा ऐसा कोई देश नहीं हैं जहां पर तस्वीरें साझा करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल इतने बड़े पैमाने पर होता हो। इसके अलावा भारत में व्हाट्सएप ग्रुप की संख्या भी बहुत ज्यादा है। 
 

फेसबुक से जुड़ने के बाद तरक्की दोगुनी  

जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि व्हाट्सएप जब से फेसबुक का हिस्सा बना है तब से इसने दोगुनी तरक्की की है। हमने व्हाट्सएप में सब्सक्रिप्शन फी खत्म कर दी है। हम आगे भी दुनिया भर के लोगों को जोड़ने और कम्युनिकेशन और बिजनेस को आसान बनाने का काम करते रहेंगे।


 

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...