2:57:00 PM


फ्रेंच मैगजीन शार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर मैगजीन की तरफ से स्पेशल संस्करण निकाला गया है। मैगजीन के फ्रंट कवर पर एक दाढ़ी वाला आतंकी नजर आ रहा है। जिसके हाथ खून से रंगे हुए हैं।इसके साथ ही यह भी लिखा है कि हमले को एक साल हो गए हैं लेकिन आतंकी अब भी खुले घूम रहे हैं। इस संस्करण की दस लाख कापियां बुक स्टॉल में पहुंचा दी गई है। इसके अलावा लाखों कापियां विदेश भी भेजी जानी हैं।

कार्टूनिस्टों के बारे में विशेष लेख

पिछले साल 7 जनवरी को शार्ली एब्दो के दफ्तर पर हमला कया गया था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की तरफ से किया गया था। इस संस्करण में उन पांच कार्टूनिस्टों के बारे में भी छापा गया है जो इस हमले में मारे गए थे। साल 2006 में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने के बाद से ही इस मैगजीन के स्टाफ को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी।

हमले से पहले बंद होने वाली थी मैगजीन 

शार्ली एब्दो पर हुए हमले से एक महीने पहले ये मैगजीन बंद होने जा रही थी। मैगजीन से जुड़े अधिकारियों का मानना था कि मैगजीन घाटे में चल रही है। इसिलए या तो इसको बंद कर देना चाहिए या फिर कॉपी में गिरावट करनी चाहिए। लेकिन हमले के बाद इस मैगजीन की मांग और बढ़ गई। मैगजीन ने हमले से कुछ दिनों पहले बगदादी का कार्टून छापा जिसका बदला आईएस ने बाद में लिया। 

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...