4:54:00 PM



दुनिया भर में अधिकांश यूजर इंटरनेट सर्फिंग के लिए गूगल के क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। यूजरों की सुविधा के लिए गूगल इसका इस्तेमाल आसान करने की कोशिश में है। लेकिन आप खुद क्रोम को आसान बना सकते हैं। इसके लिए गूगल के चंद क्रोम एक्सटेंशन को इंस्टॉल करना है। हम आपको कुछ ऐसे ही एक्सटेंशन की जानकारी दे रहे हैं जो आपके काम को आसान करने में सहायक होगी..


1. सोशल मीडिया ब्लॉक करेगा ‘स्टे फोकस्ड
अगर आप कंप्यूटर पर कुछ पढ़ रहे हैं या महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और यह नहीं चाहते कि फेसबुक, ट्विटर जैसी साइटों पर ध्यान भटके तोस्टे फोकस्डएक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आप उन साइटों को ब्लॉक कर सकते हैं जो ध्यान भटका सकती हैं। इतना ही नहीं किसी साइट को कितनी देर के लिए ब्लॉक करना है उसकी समयावधि भी निर्धारित कर सकते हैं।

2.  वेब पेज बन जाएगा पीडीएफ
अगर गूगल पर कोई वेबपेज देख रहे हैं और उसे सीधे पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (पीडीएफ) में बदलना है तो क्रोम स्टोर परसेव एज पीडीएफएक्सटेंशन उपलब्ध है। इसे एक बार क्रोम से जोड़ने के बाद यह दाईं ओर ऊपर दिखेगा। किसी वेबपेज को देखते समय अगर इस आइकन पर क्लिक कर दिया जाता है तो वह पीडीएफ बन जाएगी।

 3. कंप्यूटर पर फोन के एप्लीकेशन चलाएं
गूगल क्रोम के जरिए कुछ एंड्रॉयड एप का कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अभी यह एक्स्टेंशन बीटा वर्जन में है। यानी अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसके लिए सबसे पहले क्रोम का लेटेस्ट वर्जन कंप्यूटर में डाउनलोड कर लें। इसके बाद क्रोम के वेब स्टोर से arc welder एप को क्रोम में एड कर लें। फिर लॉन्च एप का विकल्प दिखाई देगा। यहां क्लिक करने के बाद एपीके वर्जन की एप को चुनने का विकल्प आएगा। अगर एप डेवलपर ने एआरसी प्रोग्राम के तहत एप पर काम किया है तो यह डेस्कटॉप पर खुल जाएगी।

4.   बार-बार नहीं चेक करना होगा जीमेल
गूगल क्रोम के ऑफलाइन ईमेल नोटिफायर फॉर जीमेल के जरिए बिना जीमेल खोले भी मेल देखे जा सकते हैं। इंटरनेट पर काम करते समय अगर यूजर ने जीमेल की टैब नहीं खोल रखी है तब भी यह एक्सटेंशन नया मेल आने पर कंप्यूटर स्क्रीन के नीचे वाले हिस्से में मैसेज भेजकर उसकी जानकारी देता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले क्रोम वेब स्टोर पर जाएं। इसके लिए chrome.google.com/webstore पर विजिट कर सकते हैं। यहां ऊपर दिए गए सर्च बार में offline-email-notifier टाइप करें। इसके बाद सबसे ऊपर आने वाले एक्सटेंशन के सामने दिए गएएड टू क्रोमके विकल्प पर क्लिक कर दें। यह एक्सटेंशन सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही अगर आप काम करते समय जीमेल का टैब नहीं खोल पा रहे हैं तो गूगल मेल चेकर एक्सटेंशन क्रोम में जोड़ सकते हैं। इससे हर नए ईमेल के आने पर जानकारी मिल जाएगी।

5. गलितयां पकड़ लेगी ग्रैमरली चेक
अगर आपकी अंग्रेजी थोड़ी कमजोर है या फिर किसी स्पेलिंग के लिए संशय में हों तो ‘ग्रैमरली स्पेल चेकर’ एक्सटेंशन आपके काम का है। इसके लिए बस क्रोम स्टोर में ग्रैमरली टाइप करना है। फिर एड टू क्रोम करने के बाद यह स्क्रीन की दाईं ओर ऊपर दिखने लगेगा। इसमें अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड के साथ साइन अप किया जा सकता है। इसके बाद आप अगर फेसबुक पर भी कुछ अंग्रेजी में लिखेंगे तो यह एप उसकी सही स्पेलिंग बताता रहेगा।


0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...