सलमान खान बॉलीवुड को कई
ऐसे सितारे दे चुके हैं जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सलमान अपने वादे
के पक्के हैं उन्होंने एक बार फिर से यह बात साबित कर दी है। सलमान ने अपने बॉडीगार्ड
शेरा से किया हुआ वादा पूरा कर दिया है। सलमान ने एक बार शेरा के बेटे टाइगर को
इंडस्ट्री में लाने का वादा किया था। और अब शेरा का बेटा टाइगर सलमान की आने वाली
फिल्म सुल्तान में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। कुछ इसी तरह
करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर , वरुण धवन और सूरज पांचौली ने
भी की थी। आइए आपको बताते हैं कि सल्लू भाई पहले भी किन सितारों के गॉडफादर रहे हैं।
साजिद-वाजिद
म्युजिक कम्पोजर
साजिद-वाजिद को 1998 में सलमान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में पहला ब्रेक
मिला। इसके बाद से ये दोनों भाई सलमान के चहेतो में शामिल हो गए। इसके बाद इन
दोनों ने सलमान की दबंग और जय हो के लिए भी म्युजिक कम्पोज किया।
हिमेश रेशमिया
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन को उनके पिता
राकेश रोशन ने पहली बार अपनी फिल्म कहो न प्यार है में लिया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान ने ऋतिक को बॉडी बनाने की खास ट्रेनिंग दी थी।
हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थी कि सुजैन से अलग होने के बाद सलमान ने ऋतिक को काफी
सहारा भी दिया।
कैटरीना कैफ
अपनी पहली फिल्म बूम के बाद
कैटरीना फिल्मी दुनिया से गायब ही हो जाती अगर उस समय सलमान ने उनको सहारा न दिया
होता। सलमान के साथ नाम जुड़ जाने और मैंने प्यार क्यों किया में नजर आने के बाद
कैटरीना के फिल्मी करियर की एक नई शुरुआत हुई। लेकिन जल्द ही उन्होंने सलमान खान
से अपना नाम अलग कर लिया।
सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर
अर्जुन ने भी कभी खुद को एक
फिल्मी सितारे के तौर पर नहीं सोचा था। उनका हाल भी कुछ सोनाक्षी जैसा ही था।
सलमान ने न सिर्फ अर्जुन को ब्रेक दिलवाया बल्कि उनकी पर्सनैलिटी बनाई।
इनकी नैया भी लगाई पार
पुलकित सम्राट, एली अवराम,
जैकलीन फर्नानडिज, डेजी शाह, सूरज पंचौली और आतिया शाह जैसे कई सितारों की नैया भी
इसी भाईजान ने पार लगवाई है।
Bhaiyo ka bhai...Salman Bhai Khan
ReplyDeleteClick to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.