5:48:00 PM

पहले भी हुए बदलाव

  • 2012 में ऑस्ट्रिया ने अपने राष्ट्रगान में महिलाओं को जगह दी थी 
  • 2014 में स्विट्जरलैंड में आज के हिसाब से राष्ट्रगान लिखने की प्रतियोगिता हुई

कनाडा का राष्ट्रगान लंबे समय से आलोचनाओं का शिकार होता रहा है। महिला संगठन लगातार इसमें बदलाव की मांग करते रहे हैं। राष्ट्रगान में बदलाव के लिए नई सरकार ने संविधान में बदलाव का मन बना लिया है। इस संबंध में एक प्रस्ताव संसद में पेश किया गया है।

‘बेटा’ शब्द हटेगा

संसद में पेश किया गया प्रस्ताव अगर पास हो जाता है तो राष्ट्रगान की तीसरी लाइन में बदलाव किया जाएगा। इसमें कहा गया है ‘देश के बेटे अपने देश से बेहद प्रेम करते हैं।’ इसकी जगह ‘सभी लोग अपने देश से प्रेम करते हैं’ वाक्य जोड़ दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि कनाडा के निर्माण में जिन महिलाओं का योगदान रहा है यह उनके लिए एक तरह की श्रद्धांजलि होगी। 

काफी समय से हो रही थी मांग

महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठन लगातार इस तरह की मांग करते रहे हैं। लेकिन विपक्षी दलों ने ये कह कर इन मांगों का विरोध किया कि यह व्याकरण की बात है इसके लिए कोई बदलाव नहीं किए जाना चाहिए। गौरतलब है कि साल 1980 में  कनाडा में नया राष्ट्रगान लिखा गया। तभी से इसमें मौजूद ‘बेटों’ शब्द का विरोध होने लगा था। 

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...